एसडीएम-सीओ ने बाइक से विसर्जन मार्ग का निरीक्षण किया:तमसा नदी के टक्सरा पुल पर सुरक्षा जांची, रास्ते में पेड़-बिजली के तार भी देखे

Oct 17, 2026 - 17:45
0
एसडीएम-सीओ ने बाइक से विसर्जन मार्ग का निरीक्षण किया:तमसा नदी के टक्सरा पुल पर सुरक्षा जांची, रास्ते में पेड़-बिजली के तार भी देखे
अयोध्या में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार शाम उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल और प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राजेश सिंह ने बाइक से क्षेत्र का भ्रमण कर तमसा नदी के टकसरा पुल स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विसर्जन मार्ग की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और घाट पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विसर्जन के दौरान प्रतिमाओं को ले जाने वाले रास्ते में आने वाली संभावित बाधाओं को समय रहते दूर करना था। अधिकारियों ने सड़क की स्थिति देखने के साथ ही रास्ते में पड़ने वाले पेड़ों और विद्युत तारों का भी जायजा लिया, ताकि प्रतिमाओं को ले जाते समय किसी प्रकार की दुर्घटना या परेशानी न हो। इस दौरान विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने विसर्जन स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। जहां सड़क खराब होने या अन्य किसी तरह की समस्या की आशंका थी, वहां आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही घाट पर सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। उपजिलाधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि विसर्जन स्थल और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों का निरीक्षण किया गया है। स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली गई। फिलहाल किसी बड़ी समस्या की जानकारी नहीं मिली है। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्राधिकारी पियूष पाल ने बताया कि विसर्जन स्थल का पहले भी कई बार निरीक्षण किया जा चुका है, लेकिन बाइक से मार्ग का भ्रमण करने पर सड़क की वास्तविक स्थिति, खराब स्थानों और रास्ते में संभावित बाधाओं की जानकारी बेहतर तरीके से मिलती है। इसी उद्देश्य से अधिकारियों ने बाइक से भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान किसी तरह की बाधा या दुर्घटना न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User