एशियन गेम्स में आज 5000 मीटर रेस में उतरेंगी पारुल:2023 में जीता था गोल्ड, स्टीपलचेज में ब्रॉन्ज के बाद मेडल पर नजर
जापान में चल रहे एशियन गेम्स में मेरठ की स्टार एथलीट पारुल चौधरी आज 5000 मीटर दौड़ में उतरेंगी। रविवार को 3000 मीटर स्टीपलचेज में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इससे एक दिन पहले 26 सितंबर को 1500 मीटर में वह चौथे स्थान पर रही थीं। मेरठ के इकलौता गांव की पारुल का 5000 मीटर में पिछला प्रदर्शन शानदार रहा है। 2023 एशियन गेम्स में उन्होंने इसी इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इस बार स्टीपलचेज में ब्रॉन्ज के बाद अब उनकी नजर 5000 मीटर में एक और पदक पर होगी। इसी साल बनाया 5000 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड पारुल ने जून 2026 में 5000 मीटर में 15:04.26 का समय निकालकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बेहतर किया था। 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी उनके नाम 9:12.46 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में उन्होंने 1500 मीटर का स्वर्ण पदक 4:20.45 के समय के साथ जीता था। 2023 में जीते थे दो पदक पारुल ने 2023 एशियन गेम्स में 5000 मीटर में गोल्ड और 3000 मीटर स्टीपलचेज में सिल्वर मेडल जीता था। इस बार स्टीपलचेज में सिल्वर की जगह ब्रॉन्ज मिला है। अब 5000 मीटर में उनके प्रदर्शन पर मेरठ के खेल प्रेमियों की नजर रहेगी। पारुल के प्रमुख रिकॉर्ड 1500 मीटर: 4:18.80-गुवाहाटी, 2018 3000 मीटर: 8:57.19- राष्ट्रीय रिकॉर्ड 3000 मीटर स्टीपलचेज: 9:12.46- राष्ट्रीय रिकॉर्ड 5000 मीटर: 15:04.26-2026 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)