एशियन गेम्स में दो कांस्य जीतकर आज मेरठ पहुंचेगी पारुल:काशी टोल से इकलौता गांव तक निकलेगा स्वागत जुलूस

Oct 02, 2026 - 06:19
0
एशियन गेम्स में दो कांस्य जीतकर आज मेरठ पहुंचेगी पारुल:काशी टोल से इकलौता गांव तक निकलेगा स्वागत जुलूस
जापान में आयोजित एशियन गेम्स में दो कांस्य पदक जीतने के बाद मेरठ की बेटी और एथलीट पारुल चौधरी आज शुक्रवार को अपने शहर पहुंचेगी। दोबारा एशियन गेम्स में पदक जीतकर लौट रही पारुल के स्वागत के लिए मेरठ और उनके गांव इकलौता में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से यूपी पुलिस की टीम पुलिस बैंड के साथ उन्हें मेरठ लेकर आएगी। पारुल के मेरठ पहुंचने पर परतापुर स्थित काशी टोल प्लाजा से उनके गांव इकलौता तक स्वागत जुलूस निकाला जाएगा। रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर लोग पारुल का स्वागत करेंगे। गांव में भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के जुटने की उम्मीद है। परिवार और ग्रामीणों की ओर से बेटी के सम्मान के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। दो एशियन गेम्स में चार पदक पारुल ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में दो पदक जीते हैं। 2023 के एशियन गेम्स में उन्होंने 5000 मीटर में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक जीता था। इस बार 2026 एशियन गेम्स में 5000 मीटर और 3000 मीटर स्टीपलचेज दोनों में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह दो एशियन गेम्स में उनके नाम कुल चार पदक हो गए हैं। खेल विभाग भी करेगा सम्मान पारुल के स्वागत के लिए कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल विभाग के अधिकारी और स्टाफ भी पहुंचेंगे। एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी समेत अन्य लोग काशी टोल प्लाजा पर पारुल का स्वागत करेंगे। इसके बाद जुलूस के साथ उन्हें गांव इकलौता ले जाया जाएगा, जहां ग्रामीणों की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User