एसपी ने बागपत पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली:पूर्णेंदु सिंह ने डायल-112, फायर सर्विस, परिवहन शाखा, स्वॉन दल और फील्ड यूनिट का निरीक्षण किया

Nov 13, 2026 - 11:59
0
एसपी ने बागपत पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली:पूर्णेंदु सिंह ने डायल-112, फायर सर्विस, परिवहन शाखा, स्वॉन दल और फील्ड यूनिट का निरीक्षण किया
बागपत। पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन बागपत में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों को अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल कराई। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रहने, परेड के दौरान बेहतर तालमेल बनाने और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार परेड के बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने डायल-112, फायर सर्विस, परिवहन शाखा, स्वॉन दल और फील्ड यूनिट की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इसके साथ ही पुलिस लाइन की मैस, कर्मचारी बैरक सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और प्रभावी रहनी चाहिए, ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और जरूरत पड़ने पर पुलिस बल तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सके। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई, अनुशासन और कार्यप्रणाली में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शाखाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर करने पर जोर दिया। इस दौरान पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User