ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 132 रन का टारगेट:इंग्लैंड टीम 131 रन पर ऑलआउट, डेब्यू कर रहे बियर्डमैन ने 6 विकेट लिए
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इंग्लैंड टीम 33.4 ओवर में 131 रन पर ऑल आउट हो गई ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन ने 24 रन देकर 6 विकेट लिए, जबकि स्पेंसर जॉनसन को 3 सफलताएं मिलीं। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाकर नाबाद रहे। टॉम बैंटन और विल जैक्स ने 25-25 रन बनाए। जो रूट 36 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान हैरी ब्रूक 1 रन ही बना सके। जॉर्डन कॉक्स ने 2 और सैम करन ने खाता खोले बिना विकेट गंवाया। लियाम डॉसन भी कोई रन नहीं बना सके। बियर्डमैन ने ब्रूक, रूट समेत 5 बल्लेबाजों को आउट किया वनडे डेब्यू कर रहे महली बियर्डमैन ने इंग्लैंड के मध्यक्रम को टिकने का मौका नहीं दिया। उन्होंने कप्तान हैरी ब्रूक को 1 रन पर आउट कर अपना पहला वनडे विकेट लिया। इसके बाद जो रूट, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन और लियाम डॉसन को भी पवेलियन भेजा। बियर्डमैन ने 7 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्होंने अपने स्पेल में एक ओवर मेडन भी डाला। वनडे डेब्यू पर 5 विकेट लेने वाले वे ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गेंदबाज बने। जॉनसन ने शुरुआती झटके दिए ऑस्ट्रेलिया को स्पेंसर जॉनसन ने शुरुआती सफलता दिलाई। उन्होंने बेन डकेट को 9 रन पर आउट किया। इसके बाद टॉम बैंटन को 25 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। जॉनसन ने बाद में जेमी ओवरटन को भी आउट किया। उन्होंने 8 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)