बाइक की टक्कर से एक की मौत, 3 घायल:बरेली में कोर्ट जाते समय हुआ हादसा, चालक की हालत नाजुक

Nov 13, 2026 - 11:59
0
बाइक की टक्कर से एक की मौत, 3 घायल:बरेली में कोर्ट जाते समय हुआ हादसा, चालक की हालत नाजुक
बरेली। भमोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह आंवला-भमोरा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग भी घायल हो गए। इनमें बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भमोरा पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोर्ट में तारीख पर जाने के लिए निकले थे रामोतार भमोरा थाना क्षेत्र के बागरपुर गांव निवासी रामोतार (पुत्र गोविंद राम) शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बरेली कोर्ट में तारीख पर जाने के लिए घर से निकले थे। आंवला-भमोरा मार्ग पर वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान आंवला की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामोतार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। बाइक सवार दंपती के परिजन भी घायल हादसे में बाइक चला रहे दयाकरण (पुत्र ओमकार), उनकी सास लालकौर और ससुर दयाराम भी घायल हो गए। तीनों संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र के रफातपुर गांव के रहने वाले हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रामोतार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे दयाकरण की हालत भी गंभीर बनी हुई है। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई भमोरा थाना अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User