मथुरा में ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल में मौत, महोबा से दिल्ली इलाज कराने जा रहा था
मथुरा में महाकौशल एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक कैंसर पीड़ित यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए दिल्ली एम्स लेकर जा रहे थे। मथुरा जंक्शन के समीप हालत बिगड़ने पर यात्री को ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने रेलवे विभाग पर समय से मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं जीआरपी थाना प्रभारी ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया है। दिल्ली एम्स में चल रहा था उपचार जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 55 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र स्वामी दीप निवासी पनवाड़ी, जनपद महोबा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, श्याम सुंदर की तबीयत पहले से खराब थी। वह कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार दिल्ली एम्स में चल रहा था। परिवार के लोग उन्हें स्वास्थ्य जांच कराने और दवाएं लेने के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे। इसी दौरान वह महाकौशल एक्सप्रेस में परिवार के साथ सफर कर रहे थे। मथुरा के पास अचानक बिगड़ी तबीयत ट्रेन के मथुरा जंक्शन के समीप पहुंचने के दौरान अचानक श्याम सुंदर की तबीयत बिगड़ गई। उनकी हालत देखकर परिवार के लोग घबरा गए और रेलवे विभाग से मदद मांगी। परिजनों का आरोप है कि उन्हें रेलवे की ओर से अपेक्षित सहायता नहीं मिल सकी। इसके बाद परिवार के लोगों ने खुद एंबुलेंस की व्यवस्था की और श्याम सुंदर को मथुरा जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी प्रभारी बोले- आरोप निराधार जीआरपी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि श्याम सुंदर कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार दिल्ली एम्स में चल रहा था। वह स्वास्थ्य जांच कराने और दवाएं लेने के लिए दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। जीआरपी प्रभारी ने स्पष्ट किया कि परिजनों द्वारा रेलवे पर मदद नहीं करने के लगाए गए आरोप निराधार हैं। परिवार में छाया मातम
दिल्ली में उपचार कराने की उम्मीद लेकर निकले परिवार को मथुरा में ही अपनों को खोना पड़ा। यात्री की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद रेल यात्रा के दौरान आपातकालीन स्थिति में यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)