गोरखपुर में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम:खजनी के बदरा ग्राम में सीआरसी व एलिम्को ने बांटी व्हीलचेयर व ट्राइसाइकिल

Nov 13, 2026 - 11:27
0
गोरखपुर में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम:खजनी के बदरा ग्राम में सीआरसी व एलिम्को ने बांटी व्हीलचेयर व ट्राइसाइकिल
गोरखपुर में गुरुवार को खजनी क्षेत्र के भैंसाबाजार स्थित बदरा ग्राम में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीआरसी एवं एलिम्को गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में तथा गुरुकृपा संस्थान के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व में परीक्षण एवं चयनित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न आधुनिक सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे। 3 सितंबर 2026 को सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय रामसजीले त्रिपाठी की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बदरा ग्राम में दिव्यांगजन परीक्षण एवं सहायक उपकरण चयन शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में 50 से अधिक दिव्यांगजनों का विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण कर उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपकरण वितरण के लिए चयन किया गया था। उसी क्रम में आज चयनित लाभार्थियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। डॉ. कंचन चौधरी के दिशा-निर्देशन एवं ज्ञानदीप के सहयोग से प्रधानमंत्री दिव्याशा एवं वयोश्री केंद्र तथा सीआरसी गोरखपुर के माध्यम से चयनित लाभार्थियों को व्हीलचेयर, ट्राईपॉड, टेट्रापॉड, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट, छड़ी, कान की मशीन, सिलिकॉन कुशन एवं कन्वेंशनल सहित विभिन्न प्रकार के आधुनिक सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांग लाभार्थी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User