किड्स-क्रिकेट लीग सीजन-2 के लिए 120 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल:शामली में मैचों के बाद प्रदर्शन के आधार पर नीलामी में चुनी जाएंगी टीमें

Oct 04, 2026 - 21:54
0
किड्स-क्रिकेट लीग सीजन-2 के लिए 120 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल:शामली में मैचों के बाद प्रदर्शन के आधार पर नीलामी में चुनी जाएंगी टीमें
शामली के कैराना में किड्स क्रिकेट लीग सीजन-2 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवंबर 2026 में प्रस्तावित लीग के लिए रविवार को भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में चंडीगढ़ पैंथर पलटन टीम का पहला चयन ट्रायल हुआ। सुबह 10 बजे शुरू हुए ट्रायल में 10 जिलों से पहुंचे 120 अंडर-14 खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं के सामने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में प्रतिभा दिखाई। इनमें 70 बल्लेबाज और 50 गेंदबाज शामिल रहे। 10 जिलों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा ट्रायल में शामली के साथ सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, पानीपत, हरिद्वार और रुड़की के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के चयन के लिए मेरठ से चयन समिति को बुलाया गया था। 8 फ्रेंचाइजी लेंगी हिस्सा सीजन-2 में आठ टीमें फ्रेंचाइजी के रूप में शामिल होंगी। प्रतियोगिता में केवल अंडर-14 खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा और सभी मुकाबले 25-25 ओवर के होंगे। आयोजकों के मुताबिक, खिलाड़ियों का अंतिम चयन सिर्फ ट्रायल के आधार पर नहीं होगा। ट्रायल के बाद चुने गए खिलाड़ियों की चार टीमें बनाई जाएंगी। इन टीमों के बीच तीन अभ्यास मैच कराए जाएंगे। इन मैचों में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की नीलामी के लिए सूची तैयार की जाएगी। प्रदर्शन के आधार पर लगेगी बोली नीलामी में आठों फ्रेंचाइजी के मैनेजर और कप्तान खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाएंगे। इस प्रक्रिया से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि लीग का उद्देश्य कम उम्र के क्रिकेटरों को बेहतर स्तर के प्रतिस्पर्धी मुकाबले उपलब्ध कराना है। सीजन-2 में आठ टीमों की भागीदारी से प्रतियोगिता का दायरा बढ़ाया गया है। सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे खिलाड़ी और उनके परिवार घर बैठे मैच देख सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User