एसपी सत्यनारायण ने मंझनपुर में किया पैदल गश्त:त्योहारों से पहले सुरक्षा परखी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए

Oct 13, 2026 - 22:02
0
एसपी सत्यनारायण ने मंझनपुर में किया पैदल गश्त:त्योहारों से पहले सुरक्षा परखी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए
कौशाम्बी में त्योहारों के मद्देनजर मंगलवार रात 8 बजे एसपी सत्यनारायण ने मंझनपुर कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने मुख्य रास्तों, बाजारों और भीड़ वाली जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस गश्त में एसडीएम मंझनपुर, थाना मंझनपुर पुलिस, महिला थाना पुलिस और दंगा नियंत्रण टीम शामिल थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर इलाके की कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को त्योहारों के समय पूरी सावधानी से ड्यूटी करने और संदिग्ध लोगों व गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा और किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियों को भी परखा गया। एसपी सत्यनारायण ने कहा कि आने वाले त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में हों, इसके लिए पुलिस जिम्मेदारी से काम करे। कौशाम्बी पुलिस के मुताबिक, जिले में शांति बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User