एसपी विनय कुमार का ट्रांसफर, सुरेश चंद्र रावत नए एसपी:जालौन में मथुरा से आए सुरेश चंद्र रावत को मिली जालौन की कमान

Oct 07, 2026 - 15:23
0
एसपी विनय कुमार का ट्रांसफर, सुरेश चंद्र रावत नए एसपी:जालौन में मथुरा से आए सुरेश चंद्र रावत को मिली जालौन की कमान
जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह का बुधवार को स्थानांतरण कर दिया गया। उन्हें अब गाजीपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं मथुरा से स्थानांतरित होकर आए सुरेश चंद्र रावत को जालौन की कमान सौंपी गई है। नए एसपी के सामने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ अपराध नियंत्रण की चुनौती होगी। विनय कुमार सिंह ने 1 अप्रैल 2026 को जालौन के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला था। करीब छह महीने के कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को लेकर कई अहम कदम उठाए। उनके कार्यकाल में पुलिस की ओर से आधा दर्जन से अधिक मुठभेड़ की कार्रवाई की गई, जिनमें कई बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए। इसके अलावा जिले में हुई कई आपराधिक घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया। उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में कोंच कोतवाली क्षेत्र में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के यहां हुई डकैती का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा शामिल रहा। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों तक पहुंचकर घटना का पर्दाफाश किया था। इसके अलावा लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई मामलों का खुलासा किया। करीब छह माह के कार्यकाल में विनय कुमार सिंह की पुलिसिंग को अपराधियों पर सख्ती और त्वरित कार्रवाई के लिए जाना गया। अब शासन ने उन्हें जालौन से गाजीपुर जैसे बड़े जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके स्थानांतरण के बाद जिले के पुलिस महकमे में भी नए एसपी के कार्यभार संभालने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User