एटा एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुधारने को 61 पुलिसकर्मियों का:अपराध रोकने और पुलिसिंग ठीक करने के लिए नई जगह तुरंत जॉइन करने के निर्देश
एटा में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराधों पर लगाम कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने विभिन्न थानों, पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालयों में तैनात 61 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तबादला हुए पुलिसकर्मियों को तुरंत नई जगह पर जॉइन कराया जाए। एसएसपी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। तबादला सूची के अनुसार, हेड कांस्टेबल सोनवीर को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा में भेजा गया है। महिला हेड कांस्टेबल रीता को परिवहन शाखा में तैनाती मिली है। हेड कांस्टेबल विपिन को रिजोर थाने से पुलिस लाइन भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)