फतेहपुर में एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली को हरी झंडी:पूर्व सांसद और सीएमओ ने दिखाई, भ्रांतियां दूर करने का दिया संदेश

Oct 12, 2026 - 16:07
0
फतेहपुर में एचआईवी/एड्स जागरूकता रैली को हरी झंडी:पूर्व सांसद और सीएमओ ने दिखाई, भ्रांतियां दूर करने का दिया संदेश
​फतेहपुर जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशाल जागरूकता रैली का सफल आयोजन सोमवार के दिन 3 बजे किया गया।जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ.अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रैली की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से की गई। ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यू.बी. सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. राजेश कुमार तथा एसीएमओ डॉ. पी.के. सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। ​सीएमओ कार्यालय से रवाना होकर यह जागरूकता रैली जिला अस्पताल चौराहा होते हुए जिला क्षयरोग केंद्र पहुंची, जहां इसका विधिवत समापन हुआ। समापन के अवसर पर जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में एचआईवी और एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को सही जानकारी के साथ बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना है। ​कार्यक्रम के अंत में डॉ. अशोक कुमार ने रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अभियान को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से आए छात्र-छात्राओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग समाज में जागरूकता फैलाने का सबसे सशक्त माध्यम है। ​इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रैली में मुख्य रूप से जिला कार्यक्रम प्रबंधक लाल चंद्र, जनकल्याण महासमिति से अजय चौहान, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रशांत नारायण, टीबी/एचआईवी समन्वयक मोहम्मद नसीम, जितेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, मोहम्मद हसीब, मोहम्मद फैज, पीपीएम राकेश, भक्तदास और कमलेश कुमार सहित कई कर्मचारी व समाजसेवी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User