एटा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अलाउंस की मांग पर प्रदर्शन:काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, अन्य अस्पतालों की तर्ज पर अलाउंस देने की मांग

Oct 14, 2026 - 15:24
0
एटा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अलाउंस की मांग पर प्रदर्शन:काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, अन्य अस्पतालों की तर्ज पर अलाउंस देने की मांग
एटा में वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अलाउंस लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को सैकड़ों महिला और पुरुष नर्सिंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने एसजीपीजीआई और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएल) की तर्ज पर नर्सिंग अलाउंस देने की मांग की। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे नर्सिंग कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा को लिखित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में उन्हें अन्य प्रमुख चिकित्सा संस्थानों की तर्ज पर नर्सिंग अलाउंस दिया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने इस मांग को लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई करने की अपील की। सीएमएस बोले- प्राचार्य के स्तर का मामला मामले में सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि नर्सिंग अलाउंस का मामला स्थायी नर्सिंग स्टाफ से संबंधित है। यह प्राचार्य के अधिकार क्षेत्र में आता है और उनके स्तर से इस पर निर्णय नहीं लिया जा सकता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User