राजनाथ सिंह 15 अक्टूबर से तीन दिन लखनऊ में रहेंगे:फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री, जानकीपुरम के दुर्गा पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल
केंद्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 15 अक्टूबर से तीन दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटेंगे। इसके अलावा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने उनके दौरे की जानकारी दी। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, राजनाथ सिंह 15 अक्टूबर को नई दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 3:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सड़क मार्ग से फैजुल्लागंज जाएंगे। शाम 4 बजे आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटेंगे। इसके बाद वह शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों से मुलाकात करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 16 अक्टूबर को दुर्गा पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल रक्षामंत्री 16 अक्टूबर को कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में शोक संतप्त परिवारों के घर पहुंचकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे। शाम 6 बजे राजनाथ सिंह जानकीपुरम के सेक्टर-ई स्थित राम-राम बैंक चौराहे पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वह कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास लौटेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। 17 अक्टूबर को दिल्ली के लिए होंगे रवाना तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन 17 अक्टूबर को रक्षामंत्री अपने आवास पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। यहां से वह आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)