संभल की सत्यव्रत चौकी पर नवरात्र में हवन-पूजन:डीएम-एसपी ने आहुतियां देकर जिले में सुख-शांति की कामना की

Oct 14, 2026 - 15:24
0
संभल की सत्यव्रत चौकी पर नवरात्र में हवन-पूजन:डीएम-एसपी ने आहुतियां देकर जिले में सुख-शांति की कामना की
संभल में देश की सबसे चर्चित सत्यव्रत पुलिस चौकी पर मंत्रोच्चार के साथ माता रानी के जयकारे गूंजे है। बुधवार की अपराह्न 12 बजे शारदीय नवरात्र के चौथे दिन अनुष्ठान का आयोजन किया गया, मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना करते हुए संभल शहर सहित पूरे जनपद में सुख-शांति की प्रार्थना की गई। हवन में डीएम अंकित खंडेलवाल, एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों ने हवन में आहुति दी। संभल के जिला मुख्यालय बहजोई से 26 किलोमीटर दूर संबल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मौहल्ला कोट पूर्वी स्थित विवादित धार्मिकस्थल श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद के ठीक सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण 24 नवंबर 2024 को सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सत्यव्रत पुलिस चौकी बनाई गई थी, 100 दिन के भीतर इसका निर्माण हुआ है। बीती 06 अप्रैल 2025 क़ो चैत्र नवरात्र की नवमी पर सत्यव्रत पुलिस चौकी का पूजन के साथ ही उद्घाटन किया गया है। विवादित धार्मिक स्थल के ठीक सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी में मंत्रों की तेज आवाज के साथ वातावरण गुंजयमान हो गया। डीएम अंकित खंडेलवाल ने कहा कि शारदीय नवरात्र के पावन समय में संभल जनपद में जगह-जगह देवी माँ की आराधना, भजन-पूजन और अनुष्ठान चल रहे हैं। ​इसी क्रम में सत्यव्रत पुलिस चौकी जिसकी स्थापना पिछले वर्ष हुई थी, वहां इस हवन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया जिसमें आहुतियां दी गईं और संभल की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की गई। एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि नवनिर्मित 'सत्यव्रत' चौकी पर नवरात्रि के पावन अवसर पर पुलिस परिवार ने एक हवन और पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि की धार्मिक भावना और गरिमा के अनुरूप कार्यक्रम को संपन्न करना था। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एसडीएम विकास चंद्र, सीओ कुलदीप कुमार इंस्पेक्टर मोहित चौधरी, एसएसआई राज सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुमार पुलिस कर्मी, PAC-RRF के जवानों के अलावा नगर हिंदूसभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी, सभासद गगन वार्ष्णेय, राजेंद्र कुमार, अनुज गर्ग, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। आपको बता दे कि सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण 27 दिसंबर 2024 को नींव की खुदाई और 28 दिसंबर 2014 को भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ था। पुलिस चौकी का हवन में आहुति पूरे 100 दिन में दो मंजिला पुलिस चौकी बनकर तैयार हुई और चैत्र नवरात्र में रामनवमी पर 06 अप्रैल 2025 को पुलिस चौकी का हवन में आहुति देने के बाद उद्घाटन तत्कालीन डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया एवं एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने किया था। इस पुलिस चौकी के निर्माण में सबसे अहम योगदान तत्कालीन ASP (उत्तरी) श्रीश्चंद्र एवं सीओ (वर्तमान ASP फिरोजाबाद ग्रामीण) अनुज चौधरी का रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User