एटा में अवैध मिट्टी खनन का ट्रैक्टर-लोडर जब्त:मालिक पर 2 लाख का जुर्माना, प्रशासन की सख्ती से माफियाओं में हड़कंप
एटा में अवैध खनन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बिना अनुमति मिट्टी खनन और परिवहन करने पर एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त कर उसके मालिक पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इससे खनन कारोबारियों में हलचल है। थाना कोतवाली मारहरा पुलिस ने 6 अक्टूबर को मिट्टी से भरे ट्रैक्टर-लोडर (यूपी 87 डब्ल्यू 4368) को पकड़ा था। जांच में सामने आया कि वाहन से बिना अनुमति खनन और परिवहन हो रहा था, जिससे उपखनिजों के नियमों का उल्लंघन हुआ। उत्तर प्रदेश उपखनिज नियमावली-2021 के नियम-3 और नियम-58 का उल्लंघन मानते हुए जुर्माना लगा। वाहन का चेसिस नंबर MBNPFANBZPNH01516 और इंजन नंबर NPH6C5E0173 दर्ज किया गया। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने कहा कि अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)