गर्ल्स कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदीं इंग्लिश टीचर, गंभीर:मानसिक बीमार टीचर का हैलट अस्पताल में चल रहा था इलाज, आज भाग निकलीं थीं

Oct 08, 2026 - 18:30
0
गर्ल्स कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदीं इंग्लिश टीचर, गंभीर:मानसिक बीमार टीचर का हैलट अस्पताल में चल रहा था इलाज, आज भाग निकलीं थीं
बेकनगंज के आयशा सिद्दीकी गर्ल्स इंटर कॉलेज की तीसरी मंजिल से गुरुवार दोपहर अंग्रेजी टीचर कूद गई। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे टीचरों ने मामले की जानकारी डॉयल–112 पर दी। मौके पर एसीपी अनवरगंज व बेकनगंज थाने का फोर्स पहुंचा और आनन–फानन में घायल टीचर को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। टीचर मानिसक रूप से बीमार थीं, जिनका 5 दिनों से हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा था, गुरुवार सुबह वह बिना बताए अस्पताल से भाग निकली थीं। 15 सालों से स्कूल में प्राइमरी बच्चों को पढ़ा रही थीं तलाक महल निवासी सुमैला (42) बीते 15 सालों से बेकनगंज स्थित आयशा सिद्दकी इंटर कॉलेज में अंग्रेजी टीचर के पद पर कार्यरत थीं। वह क्लास 4 से 6 क्लास तक के बच्चों को पढ़ाती थीं। कॉलेज की प्रिंसिपल नाजिश सिद्दीकी ने बताया कि सुमैला की मां मानसिक रूप से बीमार हैं, जिनकी देखभाल करने के कारण उन्होंने निकाह नहीं किया था। पिता की मौत के बाद दोनों मां–बेटी घर में रहती थीं। नाजिश के मुताबिक शनिवार को वह स्कूल आयीं थी, लेकिन तबीयत खराब होने का हवाला देकर हॉफ टाइम से छुट्‌टी लेकर घर चली गई थीं। सुमैला से ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि घर में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान वह बेहोश हो गईं, जिस पर उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज आईसीयू वार्ड में चल रहा था। अस्पताल मिलने गई टीचरों को पहचानने से इंकार किया था प्रिंसिपल नाजिश ने बताया कि बुधवार को ही सुमैला को वार्ड में शिफ्ट किया गया था। गुरुवार को उनके कॉलेज की कुछ टीचर सुमैला का हालचाल लेने के लिए हैलट अस्पताल गई थीं, जहां सुमैला ने साथी टीचरों को पहचानने से इंकार कर दिया था। डॉक्टरों ने बताया कि वह मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं। बातचीत के दौरान सुमैला घरवालों को बिना कुछ बताए चोरी छिपे अस्पताल से निकल गई। परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। उधर हैलट अस्पताल से भागी सुमैला सीधे बेकनगंज थाने पहुंची, जहां महिला कांस्टेबल उनको घर छोड़ कर आयीं। प्रिंसिपल नाजिश ने बताया कि स्कूल में छमाही पेपर चल रहे हैं, दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल की छुट्‌टी के वह किसी काम से गई थीं। तभी सुमैला स्कूल पहुंची और सीधे तीसरे मंजिल पहुंची, जहां से उन्होंने छलांग लगा दी। तेज धमाका सुनकर बच्चे व टीचर मौके पहुंचे तो कंपाउंड में खून से लथपथ सुमैला पड़ी हुई थीं। मौके पर पहुंचे बेकनगंज इंस्पेक्टर मतीन खान ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर एसीपी अनवरगंज मंजय सिंह मौके पर पहुंचे और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की। एसीपी अनवरगंज ने बताया कि महिला टीचर मानसिक बीमारी से ग्रसित है, जिनको हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User