एटा में EVM-VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण:राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था परखी, CCTV भी देखे गए
एटा में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली ने EVM और VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण दोपहर 3 बजे किया गया। वेयरहाउस के दरवाजों पर लगी सील को प्रक्रिया के तहत खोला गया। अंदर रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और VVPAT मशीनों की स्थिति देखी गई।
जिलाधिकारी ने मशीनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने CCTV कैमरों की कार्यशीलता भी जांची। अधिकारियों को सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने बताया कि सभी मशीनें सुरक्षित हैं। यहां 24 घंटे सुरक्षाबल तैनात हैं और CCTV से निगरानी हो रही है। निरीक्षण के बाद वेयरहाउस को फिर से सील कर दिया गया। अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भ्रमण पंजिका में हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी, भाजपा जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, सपा से आकाश यादव, सीपीआईएम से ज्ञान सिंह बघेल, कांग्रेस से सुरेंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष सोनू कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चन्द्र प्रकाश पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)