किसानों की मांगों को लेकर सपा का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, खराब फसलों का मुआवजा देने की मांग
हाथरस में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर हाथरस कलेक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने समेत किसानों से जुड़ी कई मांगें रखी गईं। बारिश से खराब फसलों का मुआवजा देने की मांग सपा ने धान, बाजरा और मिर्च की बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे कराने की मांग की। पार्टी ने कहा कि सर्वे के आधार पर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का स्थायी समाधान करने की मांग भी रखी गई। खाद की कालाबाजारी रोकने और दाम घटाने की मांग ज्ञापन में उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई। पोटाश पर मिलने वाला अनुदान बहाल करने और खाद के दाम कम करने की भी मांग रखी गई। किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने की अपील की गई। फार्मर रजिस्ट्री की दिक्कतें दूर करने की मांग सपा ने फार्मर रजिस्ट्री में आ रही तकनीकी समस्याओं को ग्राम पंचायत स्तर पर ही दूर कराने की मांग की। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का कर्ज ब्याज मुक्त करने और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग ज्ञापन में शामिल की गई। पट्टेदार किसानों और कृषि मजदूरों के लिए योजनाओं की मांग पार्टी ने पट्टे पर खेती करने वाले किसानों और कृषि मजदूरों के लिए भी सरकारी योजनाएं लागू करने की मांग की। इसके अलावा पशुओं में खुरपका-मुंहपका और लंपी जैसी बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने की अपील की गई। ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन के दौरान सपा के प्रदेश सचिव बृजमोहन राही, महेंद्र सिंह सोलंकी, प्रवीण बघेल, बबलू यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)