'10 हजार रुपए लो, अपनी पत्नी मुझे दे दो':बरेली में कार सवार ने रास्ते में पति-पत्नी को रोका, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी

Sep 29, 2026 - 17:09
0
'10 हजार रुपए लो, अपनी पत्नी मुझे दे दो':बरेली में कार सवार ने रास्ते में पति-पत्नी को रोका, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी
बरेली में कार सवार युवक ने बाइक से जा रहे दंपती को रोक लिया। आरोप है कि युवक ने महिला के पति से कहा- 10 हजार रुपये ले लो और अपनी पत्नी को उसके साथ कार में भेज दो। उस समय दंपती की चार साल की बेटी भी साथ थी। घटना मंगलवार सुबह इज्जतनगर में 100 फुटा रोड पर हुई। हॉर्न बजाकर उनकी बाइक रुकवा ली संजयनगर की रहने वाली महिला अपने पति और बेटी के साथ बच्चे की दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान कार सवार युवक ने लगातार हॉर्न बजाकर उनकी बाइक रुकवा ली। पति ने युवक की बात का विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। महिला का आरोप है कि युवक ने पति को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। राहगीरों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास के राहगीर दंपती की मदद के लिए पहुंच गए। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के आने तक उसे मौके पर ही रोके रखा। पुलिस आरोपी शोएब को इज्जतनगर थाने ले गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User