एटा में जमीनी विवाद से परेशान व्यक्ति ने जान दी:पिता ने बेटी के नाम की थी 10 बिस्वा जमीन, दो साल से चल रहा था तनाव

Oct 05, 2026 - 13:52
0
एटा में जमीनी विवाद से परेशान व्यक्ति ने जान दी:पिता ने बेटी के नाम की थी 10 बिस्वा जमीन, दो साल से चल रहा था तनाव
एटा में मलावन थाना क्षेत्र के सेंथरी गांव में रविवार देर रात 50 वर्षीय अशोक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, वह जमीनी विवाद को लेकर परेशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अशोक पुत्र अफसर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि करीब दो साल पहले अशोक के पिता अफसर ने अपनी बेटी के नाम 10 बिस्वा जमीन कर दी थी। इसके बाद से ही परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों के अनुसार, अशोक इसको लेकर तनाव में रहते थे। सोमवार को अशोक का बेटा उपेंद्र एटा के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। उपेंद्र ने बताया कि रविवार देर रात वह भैंस बांधकर घर लौटा तो पिता को कमरे में फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मलावन थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उपेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि उसके फूफा अक्सर पिता को जान से मारने की धमकी देते थे। वहीं, थाना प्रभारी क्षत्रपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User