सप्तमी पर खुले मां दुर्गा पंडाल के कपाट:चनकापुर में पूजा-पाठ और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुले मां दुर्गा के कपाट
गोरखपुर में सिसवा उर्फ चनकापुर में शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर श्री दुर्गा पूजा युवा समिति की ओर से मां दुर्गा पूजा पंडाल के कपाट विधि-विधान से पूजा-पाठ और आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा-पाठ और आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से मां दुर्गा की आराधना की। आयोजन में श्री दुर्गा पूजा युवा समिति, चनकापुर के सदस्यों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। नवरात्र के चलते क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)