एटा में किन्नर पर दोस्तों ने चाकू से हमला किया:गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
एटा के इस्लामनगर में 20 साल के एक किन्नर पर उसके ही दोस्तों ने धारदार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किन्नर को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है। मारहरा दरवाजा निवासी रिहान अपने साथी के साथ खाना खाने के बाद टहलने निकला था। तभी फैजान और सलमान नाम के आरोपियों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू किन्नर की गर्दन, हाथ, पैर और पीठ पर लगे। खून से लथपथ रिहान को लोगों ने एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे हायर सेंटर भेज दिया। घायल के परिजन मांझी ने बताया कि रिहान ने फैजान और सलमान पर हमला करने का आरोप लगाया है। चौकी इंचार्ज पारस त्यागी के मुताबिक, घायल और आरोपी तीनों दोस्त हैं। पुलिस जांच कर रही है और हमले के कारणों का पता लगा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)