एटा में सड़क हादसे में युवक की मौत:गश्त कर रही पुलिस को सड़क किनारे घायल मिला, मेडिकल कॉलेज में मौत
एटा के मलावन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 20 साल के अमित कुमार की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने पिता किशोरी लाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना गुरुवार तड़के करीब 2:30 बजे मलावन क्षेत्र के छछैना पुल के पास सर्विस रोड पर हुई। गश्त कर रही पुलिस को सड़क किनारे एक युवक घायल पड़ा मिला। उसे तुरंत एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान मानिकपुर निवासी अमित कुमार (20) पुत्र किशोरी लाल के रूप में हुई। पुलिस ने वाहन संख्या यूपी 82एवाई 2393 के चालक के खिलाफ शुक्रवार सुबह 10 बजे रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)