रामविवाह में सहयोग के लिए सम्मान:प्रतापगढ़ में रामलीला कमेटी ने पांच पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

Oct 16, 2026 - 13:42
0
रामविवाह में सहयोग के लिए सम्मान:प्रतापगढ़ में रामलीला कमेटी ने पांच पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित
प्रतापगढ़ में श्रीराम विवाह महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग के लिए रामलीला कमेटी की ओर से गुरुवार को पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर कोतवाल सुभाष यादव, यातायात प्रभारी मनोज यादव, मकनदुगंज चौकी प्रभारी राहुल कुमार, भूलीयापुर चौकी प्रभारी निर्मल शर्मा और जेल चौकी प्रभारी प्रशांत दुबे को माला पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के सहयोग से भगवान श्रीराम की बारात और विवाह कार्यक्रम शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सका। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने में पुलिस की भूमिका के लिए उनका धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User