किसान यूनियन ने एसपी का किया स्वागत:हापुड़ में मधुबन कुमार सिंह को गमछा पहनाकर किया सम्मानित
हापुड़ में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त पुलिस कप्तान मधुबन कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात जिलाध्यक्ष शाहनवाज ख़ान के नेतृत्व में हुई। भेंट के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नए पुलिस कप्तान को किसान परंपरा के अनुसार गमछा पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष शाहनवाज ख़ान ने जिले की कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए त्वरित समाधान की उम्मीद जताई। एसपी मधुबन कुमार सिंह ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना और आम जनता व किसानों को समय पर न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर यूनियन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)