एटा में स्कूल की सफाई करते वक्त महिला को पीटा:गांव के आधा दर्जन लोगों ने लात-घूसों से मारा, जातिसूचक गालियां भी दीं; SSP से शिकायत

Oct 15, 2026 - 17:00
0
एटा में स्कूल की सफाई करते वक्त महिला को पीटा:गांव के आधा दर्जन लोगों ने लात-घूसों से मारा, जातिसूचक गालियां भी दीं; SSP से शिकायत
एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के बुरहानाबाद गांव की एक बुजुर्ग महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। महिला का आरोप है कि स्कूल की सफाई करते समय धूल उड़ने पर गांव के आधा दर्जन लोगों ने उसे लात-घूसों से पीटा और जातिसूचक गालियां दीं। शिकायतकर्ता शीला देवी पत्नी रामजीलाल कल्याणपुर गांव के मां ओमवती देवी इंटर कॉलेज में सफाई का काम करती हैं। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को स्कूल के बाहर सफाई करते समय यह घटना हुई। ठाकुर दास, गजेंद्र, चंद्रशेखर, ब्रह्मानंद, राधेश्याम और विपिन ने मिलकर उन्हें पीटा। महिला ने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ सदर संकल्पदीप ने बताया कि उन्हें महिला की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User