ललितपुर में 17 साल की किशोरी से रेप आरोपी गिरफ्तार:डेढ़ महीने पहले भगाकर किया था दुष्कर्म, राघवेंद्र को कोर्ट में पेश किया
ललितपुर पुलिस ने 17 साल की किशोरी से रेप के आरोपी युवक को गुरुवार दोपहर 12, गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी ने करीब डेढ़ महीने पहले किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने बार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिनों पहले बार पुलिस ने किशोरी को ढूंढ निकाला। किशोरी ने पुलिस को अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया, जिसके बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई। आरोपी की तलाश में बार थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। पुलिस ने उसे ग्राम कुकरेला के पास से पकड़ा। पकड़े गए आरोपी का नाम राघवेंद्र (20) है, जो बाबूलाल का बेटा है। थानाध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय ने बताया कि रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)