एटा में वैष्णवी बनीं एक दिन की क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी:सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा ने जनसुनवाई में राशन कार्ड से जुड़ी शिकायत का कराया निस्तारण
एटा में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अनोखी पहल की गई। मिशन शक्ति फेज-6 कार्यक्रम के तहत सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा वैष्णवी को एक दिन के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बनाया गया। उन्होंने सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कार्यभार संभाला और विभागीय कामकाज को समझा। जनसुनवाई में सुनीं लोगों की शिकायतें एक दिन की अधिकारी बनीं वैष्णवी ने कार्यालय में आम लोगों की शिकायतें सुनीं और जनसुनवाई की। इस दौरान राशन कार्ड में नाम दर्ज नहीं होने की शिकायत भी सामने आई। वैष्णवी ने बताया कि शिकायतकर्ता के राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तुरंत पूरी कराई गई। महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल यह पहल मिशन शक्ति फेज-6 के तहत की गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें जिम्मेदारियों का अनुभव देना है। कार्यभार संभालने के दौरान विभाग के अधीनस्थ कर्मचारी और अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)