चंदौली भाजपा कार्यालय में MLC चुनाव जीतने पर मंथन:शिक्षक-स्नातक MLC प्रत्याशी को जिताने की अपील
चंदौली के भाजपा कार्यालय में शनिवार शाम शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर एक बैठक हुई। इसमें शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. प्रमोद मिश्रा का स्वागत किया गया। डॉ. प्रमोद मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव प्रबुद्ध मतदाताओं का है। उन्होंने सभी शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी को पहली वरीयता का वोट (1) देकर जिताने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में कम समय बचा है। सभी पूरी ताकत से मतदाताओं से संपर्क करें। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और साधना सिंह ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दोनों प्रत्याशियों को जिताने को प्राथमिकता बताया। विधायक कैलाश आचार्य और रमेश जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जीत का संकल्प लेने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)