एटा पहुंचे राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री:बोले- 2027 का विधानसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेंगे

Oct 13, 2026 - 16:35
0
एटा पहुंचे राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री:बोले- 2027 का विधानसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेंगे
एटा में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री मंगलवार शाम 4 बजे एटा पहुंचे। जनेश्वर मिश्रा हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने पार्टी की आगामी रणनीति पर बात की। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक पांडे भी मौजूद रहे। गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी पार्टी 2027 का विधानसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेगी। प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी की कार्यकारिणी गठित हो चुकी है। उन्होंने बताया कि समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा चल रही है। दिसंबर तक इस संबंध में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों और 75 जिलों को ध्यान में रखते हुए पार्टी चुनाव की तैयारी कर रही है। एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठों का सम्मान बनाए रखते हुए चुनाव लड़ा जाएगा। यूजीसी रेगुलेशन 2026 पर जताई आपत्ति अग्निहोत्री ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता को प्रभावित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के सम्मान और सामाजिक समरसता को ध्यान में रखा जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के नाम पर जारी सूचना की जांच की मांग अलंकार अग्निहोत्री ने सुप्रीम कोर्ट से जुड़े एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कोर्ट की अनुमति और किसी नियम में बदलाव किए जाने के बीच अंतर है। उन्होंने दावा किया कि संबंधित पक्ष की ओर से पहले ही स्पष्ट किया गया था कि बदलाव की कोई सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मांग की कि सुप्रीम कोर्ट को मामले का संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोर्ट के नाम पर गलत जानकारी दी गई है, तो प्रेस नोट जारी किए जाने के पीछे की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अग्निहोत्री ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने और जरूरी सुधार करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User