कसाब भी कलावा बांधकर घुसा था:SIR को लेकर श्री कांत शर्मा ने कांग्रेस पर घुसपैठियों की पैरवी करने का लगाया आरोप

Oct 13, 2026 - 16:35
0
कसाब भी कलावा बांधकर घुसा था:SIR को लेकर श्री कांत शर्मा ने कांग्रेस पर घुसपैठियों की पैरवी करने का लगाया आरोप
मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्ष पर भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी और मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री कांत शर्मा ने घुसपैठियों की मदद करने का आरोप लगाया है। विधायक श्री कांत शर्मा का कहना है कि कांग्रेस SIR को लेकर घुसपैठियों की पैरवी कर रही है। राहुल गांधी को अपने बयान के जरिए घेरते हुए कहा कि कसाब भी कलावा बांधकर देश में घुसा था। फर्जी लोगों की वकालत कर रहे राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश प्रभारी ,भाजपा विधायक पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष और राहुल गांधी पर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब और उसके हाथ में बंधे 'कलावे' का खौफनाक उदाहरण देते हुए कहा कि जो लोग अपनी असली पहचान छुपाकर देश में रह रहे थे, उनके वोट काटे जा रहे हैं और राहुल गांधी ऐसे ही फर्जी लोगों की वकालत में जुटे हैं। कसाब का कलावा और पहचान छुपाने का खेल 26/11 के मुंबई आतंकी हमले का जिक्र करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा जब आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया था, उस समय कांग्रेस की सरकार थी। पकड़ा गया आतंकी अजमल कसाब अपनी पहचान छुपाने के लिए हाथ में 'कलावा' बांधकर आया था। ठीक उसी तरह भारत में कई लोग अपनी पहचान छुपाकर अवैध रूप से रह रहे थे। मतदाता सूची के शुद्धिकरण के तहत ऐसे फर्जी लोगों के नाम और वोट काटे गए हैं। राहुल एंड कंपनी कर रही अवैध लोगों की पैरवी श्रीकांत शर्मा ने आगे कहा कि फर्जी वोट कटने से सबसे ज्यादा परेशानी 'राहुल गांधी एंड कंपनी' को हो रही है। वे पहचान छुपाकर रहने वाले घुसपैठियों और अवैध लोगों की पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ कांग्रेस लोकतंत्र बचाने का ढोंग करती है और दूसरी तरफ देश को नुकसान पहुंचाने वाली राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ खड़ी होकर लोकतंत्र को तार-तार कर रही है। असली भारतीय नागरिकों के बन रहे वोट भाजपा विधायक श्री कांत शर्मा ने साफ किया कि इस अभियान से किसी भी वैध भारतीय नागरिक को घबराने की जरूरत नहीं है। जिनका नाम गल्ती से कट गया है, वे स्थानीय अधिकारियों तहसीलदार, , लेखपाल, पंचायत सचिव से संपर्क कर आसानी से दोबारा वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे देशविरोधी ताकतों के बहकावे में न आएं और अपने बच्चों को किसी भी तरह के हिंसक या भ्रामक धरना-प्रदर्शनों से दूर रखें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User