एटा सपा सांसद देवेश शाक्य कानपुर पहुंचे:बोले- BJP भ्रम फैला कर वोट हासिल करना चाहती है, PDA न बदला है, न बदलेगा

Oct 09, 2026 - 16:21
0
एटा सपा सांसद देवेश शाक्य कानपुर पहुंचे:बोले- BJP भ्रम फैला कर वोट हासिल करना चाहती है, PDA न बदला है, न बदलेगा
कानपुर में समाजवादी पार्टी के PDA संवाद कार्यक्रम में एटा सांसद देवेश शाक्य शामिल हुए। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के गीतानगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सपा के PDA का मतलब न बदला है और न बदलेगा। भाजपा के लोग भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह करने और वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन PDA समाज के लोग अब सब समझ चुके हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में वे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे। कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर 3 बजे शुरू हुआ, जिसमें सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक सतीश निगम और मुनींद्र शुक्ला भी मौजूद रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने सांसद देवेश शाक्य का स्वागत किया। उन्हें भगवान गौतम बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे प्रदेश में PDA के पक्ष में माहौल: शाक्य सांसद देवेश शाक्य ने कहा कि वे PDA सम्मेलनों और संवाद कार्यक्रमों के जरिए लगातार पूरे प्रदेश में जा रहे हैं। हर जगह पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के लोग समाजवादी पार्टी के साथ नजर आ रहे हैं। प्रदेश के लोग परेशान हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में PDA की ताकत दिखाई दे चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी PDA समाज सपा के साथ रहेगा। राज्यसभा में BJP की 8 सीटों पर उठाए सवाल देवेश शाक्य ने राज्यसभा में प्रतिनिधित्व को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सपा पर सवाल उठाते हैं कि राज्यसभा में सपा के पास केवल दो सीटें थीं, लेकिन भाजपा के पास आठ सीटें थीं। ऐसे में भाजपा के राज्यसभा सदस्यों में PDA का कितना प्रतिनिधित्व है, यह सबके सामने है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी के PDA से डरे हुए हैं। इसी वजह से वे PDA को लेकर भ्रम फैलाकर लोगों के वोट हासिल करना चाहते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User