एटीएस को सीपीआर-एईडी प्रशिक्षण:सेवा संकल्प अभियान के तहत एटीएस अधिकारियों-कर्मचारियों को सिखाई जीवन बचाने की तकनीक

Oct 03, 2026 - 13:14
0
एटीएस को सीपीआर-एईडी प्रशिक्षण:सेवा संकल्प अभियान के तहत एटीएस अधिकारियों-कर्मचारियों को सिखाई जीवन बचाने की तकनीक
वाराणसी में आतंकवाद और आपातकालीन चुनौतियों से निपटने के साथ अब यूपी एटीएस के अधिकारी और कमांडो जीवनरक्षा की तकनीक सीपीआर-एईडी में भी दक्ष हो रहे हैं। इसी उद्देश्य से एटीएस ईस्ट जोन, वाराणसी में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए सीपीआर एवं एईडी का विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनपी सिंह के मार्गदर्शन में राजकीय चिकित्सा अधिकारी एवं सीपीआर विशेषज्ञ डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया, सीपीआर शुरू करने और एईडी के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। मैनिकीन्स पर चेस्ट कंप्रेशन और सीपीआर तकनीक का लाइव अभ्यास भी कराया गया। डॉ. द्विवेदी ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट में समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। मेडिकल टीम के पहुंचने से पहले प्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा सीपीआर शुरू करना और एईडी का सही इस्तेमाल जीवनरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस दौरान डीएसपी विपिन कुमार राय, इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी समेत अधिकारी, कर्मचारी और कमांडो मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User