गाड़ी की टक्कर से बाइक डिवाइडर से भिड़ी,टेलर की मौत:मुरादाबाद में दुकान पर जाते समय हादसा, सिलाई का करता था काम
मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार टेलर आनंद की मौत हो गई। नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल आनंद को मूंढापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रोड स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामपुर दोराहे पर करते थे सिलाई का काम आनंद रामपुर दोराहे पर सिलाई की दुकान चलाते थे। सोमवार सुबह वह अपनी दुकान पर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान हाईवे पर हादसा हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी कमलेश, एक बेटे और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव मूंढापांडे थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)