गैंगस्टर ऋषभ राय जिलाबदर:शिवा शर्मा से मांगी थी 1 लाख की रंगदारी, मां ने दर्ज कराया था मुकदमा
एक लाख रंगदारी न देने पर शिवा शर्मा पर जानलेवा हमले के आरोपी हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय को छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया। यह कार्रवाई मड़ियांव पुलिस की रिपोर्ट पर शनिवार को हुई। ऋषभ राय के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट, लूट के 18 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। ऋषभ राय, मॉडल श्रद्धा दुबे का करीबी है। दोनों की एक साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अगस्त में ऋषभ ने रंगदारी न देने पर शिवा को जान से मारने की धमकी दी थी। शिवा की मां रंजना ने ऋषभ और उसके 8-10 साथियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बोला था- 2 दिन में 1 लाख रुपए दो, नहीं तो मार देंगे रंजना ने आरोप लगाया था कि 11 अगस्त की रात किसान बाजार स्थित एक कैफे में ऋषभ अपने साथियों के साथ पहुंचा था। ऋषभ और उसके साथियों ने शिवा से गाली-गलौज की और दो दिन में एक लाख रुपये गुंडा टैक्स देने की मांग की थी। विरोध करने पर मारपीट की और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। रंजना की तहरीर पर विभूतखंड पुलिस ने ऋषभ और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। ऋषभ इस मामले में जेल गया था। हाल ही में वह जेल से जमानत पर छूटा था। एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र के मुताबिक, ऋषभ लूट के मामले में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर कानूनी कार्रवाई की गई थी। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार की कोर्ट से छह महीने के लिए जिलाबदर की कार्रवाई हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)