सपा प्रदेश अध्यक्ष का आरोप, हर विधानसभा में डुप्लीकेट मतदाता:7 विधानसभा क्षेत्रों की सूची में 200 से 250 नाम 3-4 जगह दर्ज

Oct 18, 2026 - 08:46
0
सपा प्रदेश अध्यक्ष का आरोप, हर विधानसभा में डुप्लीकेट मतदाता:7 विधानसभा क्षेत्रों की सूची में 200 से 250 नाम 3-4 जगह दर्ज
गाजीपुर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के बीच गड़बड़ी का मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने आरोप लगाया है कि जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में डुप्लीकेट नाम दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि मोहम्मदाबाद, जंगीपुर, जखनिया, सैदपुर, जहूराबाद, जमानिया और गाजीपुर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की जांच में ऐसे नाम मिले हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में 200 से 250 ऐसे मतदाता हैं, जिनके नाम तीन से चार अलग-अलग जगहों पर दर्ज हैं। बूथों पर पुनरीक्षण अभियान से जुड़े काम जारी पाल ने यह भी दावा किया कि दूसरे स्थानों के मतदाताओं के नाम भी इन सूचियों में शामिल हैं। इन आरोपों के बाद मतदाता सूचियों में दर्ज नामों की शुद्धता की जांच का मुद्दा अहम हो गया है। इस शिकायत के बीच शनिवार को जिले के अलग-अलग बूथों पर पुनरीक्षण अभियान से जुड़े काम जारी रहे। शहरी इलाकों के बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह से ही मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User