गैस सिलेंडर से घर में आग लगी, युवक झुलसा:फर्रुखाबाद में नाश्ता बनाते समय हुआ हादसा, 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ
फर्रुखाबाद के तकिया मोहल्ले में शनिवार दोपहर गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में संतराम सक्सेना के दोनों हाथ झुलस गए। हादसे में घर में रखे कपड़े और अन्य सामान भी जल गया। नुकसान करीब 25 से 30 हजार रुपए का बताया जा रहा है। सब्जी बनाते समय सिलेंडर में लगी आग संतराम सक्सेना कादरी गेट पर नाश्ते की रेहड़ी लगाते हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उनके घर में गैस चूल्हे पर सब्जी बनाई जा रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। जलता सिलेंडर रसोई से खींचकर आंगन में निकाला घर में मौजूद महिलाओं के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। संतराम भी घर पहुंचे और जलते सिलेंडर को रसोई से खींचकर आंगन में निकाल लिया। इस दौरान उनके दोनों हाथ झुलस गए।
मिट्टी और गीले कपड़े डालकर बुझाई आग मौके पर मौजूद लोगों ने सिलेंडर पर मिट्टी और गीले कपड़े डालकर आग बुझाने की कोशिश की। करीब 20 मिनट बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से घर में रखे कपड़े और अन्य सामान जल गए। हादसे में करीब 25 से 30 हजार रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)