कार न मिलने पर पति ने दिया तीन तलाक:एटा में पति समेत 5 पर FIR, मारपीट कर चौराहे पर छोड़ गए
एटा के कोतवाली नगर में दहेज के लिए तीन तलाक पर पति समेत पांच पर एफआईआर दर्ज हुई है। मंतसा सैफी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने पति शारिक सैफी, ससुर नईम अख्तर, सास समीम बानो, ननद शाइस्ता व ननदोई आसिफ सैफी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सभी अलीगढ़ के हैं। मंतसा सैफी ने बताया, 3 दिसंबर 2025 को उनकी शादी अलीगढ़ के शारिक सैफी से हुई थी। पिता ने 5 लाख रुपये, सोने की अंगूठी, जंजीर व गृहस्थी का सामान दहेज में दिया। शादी के बाद ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। मायके वाले कार नहीं दे पाए, तो 15 फरवरी 2026 को पति ने मारपीट कर तीन बार 'तलाक' बोला। उसे मायके छोड़ दिया। सुलह की कोशिशें नाकाम रहीं। पीड़िता ने 4 अक्टूबर को कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति समेत पांच पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) कानून के तहत एफआईआर दर्ज की। पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 3 दिसंबर 2025 को मोहम्मद शारिक सैफी से हुई थी। शादी के बाद से ही वह उन्हें टॉर्चर करने लगा और दहेज में कार की मांग करने लगा। आए दिन उनके साथ मारपीट की जाती थी। पीड़िता का आरोप है कि पति उन्हें तीन तलाक देकर वली मोहम्मद चौराहे पर छोड़ गया। पति किसी किन्नर के संपर्क में है। पीड़िता ने बताया कि ससुर भी शराब पीकर आते थे, उनके कमरे में जबरन घुस जाते थे और उन्हें घूर-घूर कर देखते थे। जब वह अपने कमरे में बैठी होती थीं, तब भी आकर बैठ जाते थे और आए दिन दहेज की मांग करते थे। पीड़िता चाहती हैं कि दोषियों को सख्त सजा मिले। एक दिन जब वह किचन में काम कर रही थीं, तब भी उनका पति उन्हें साथ रखने को तैयार नहीं था; घरवाले उसे समझा रहे थे। वह किन्नर के संपर्क में था, उसी की बात मानता था और पीड़िता से दूरी बनाए हुए था। अंततः उसने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के पिता सुभान सैफी ने बताया कि उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार 5 लाख रुपये नकद, सोना-चांदी और घर-गृहस्थी का सामान देकर बेटी की शादी की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कार की मांग करने लगे। जब वे लोग मांग पूरी नहीं कर पाए, तो बेटी के साथ मारपीट की गई और उसे तीन तलाक देकर एटा में छोड़ गए। परिजनों ने उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने बेटी को बहुत प्रताड़ित किया, मारा-पीटा, परेशान किया और अंत में तलाक दे दिया। पीड़िता के पिता की मांग है कि उन्हें न्याय मिले और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। फिलहाल, कोतवाली नगर पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)