मां ने 45 दिन के मासूम बच्चे को बेचा:पुलिस ने मां समेत 5 आरोपी पकड़े, बच्चा मिला; 80 हजार रुपये भी जब्त
कासगंज में 45 दिन के बच्चे की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस ने रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें बच्चे की मां, एक निजी डॉक्टर, उसकी पत्नी और बच्चे को खरीदने वाले दंपति शामिल हैं। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। खरीद-फरोख्त से जुड़े 80 हजार रुपए भी जब्त किए गए हैं। बस स्टैंड से बच्चा गायब होने की दी थी सूचना एसपी ओपी सिंह ने रविवार दोपहर 1 बजे मामले का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के पिता अरविंद ने 16 अक्टूबर को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी बस स्टैंड पर बच्चे को एक महिला के पास छोड़कर गई थी। इसके बाद महिला बच्चे को लेकर चली गई। सूचना मिलने पर एसपी ने जांच के लिए तीन टीमें गठित कीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से जांच की। इसमें सामने आया कि बच्चे की मां ने कथित तौर पर निजी डॉक्टर अरुण और उसकी पत्नी के साथ मिलकर बच्चे को हाथरस के एक निःसंतान दंपति को बेच दिया था। 2 लाख रुपए में सौदा करने का आरोप पुलिस के अनुसार, बच्चे का सौदा 2 लाख रुपए में हुआ था। आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे की मां को 1.30 लाख रुपए दिए और 70 हजार रुपए खुद रख लिए। पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डॉक्टर की डिग्री की भी जांच पुलिस निजी डॉक्टर की डिग्री और इस तरह की अन्य घटनाओं में उसकी संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)