बारिश से दाऊजी महाराज मेला की रौनक फीकी:झूले नहीं चले, दुकानें खाली रहीं, बिजली सप्लाई पर भी असर पड़ा

Sep 27, 2026 - 07:27
0
बारिश से दाऊजी महाराज मेला की रौनक फीकी:झूले नहीं चले, दुकानें खाली रहीं, बिजली सप्लाई पर भी असर पड़ा
हाथरस के दाऊजी महाराज मेला की रौनक बारिश से फीकी पड़ गई। शनिवार की देर रात तक बारिश के चलते झूला सेक्टर, खान-पान की दुकानें और खिलौनों के स्टॉल पर सन्नाटा पसरा रहा, जिससे व्यापारी मायूस दिखे। कच्चे रास्तों पर कीचड़ से आने-जाने में परेशानी हुई। मिक्सर झूला, ड्रैगन और आसमानी झूले बंद रहे। बारिश के कारण काफी कम संख्या में लोग मेले में पहुंचे। बारिश की वजह से लोगों की संख्या काफी कम रही।। इधर काफी देर तक बिजली भी गुल रही। दुकानदार दिनभर सामान को भीगने से बचाने की कोशिश करते रहे। उनका कहना है कि मेले की जमीन का किराया महंगा है। शनिवार का कारोबार ठप होने से लागत निकालना मुश्किल है। दुकानदार पीयूष गौतम और हरिओम का कहना था कि बरसात की वजह मेले में लोग नहीं आए और इसकी वजह से काफी नुकसान हुआ है। झूला संचालक आकाश ने बारिश और बिजली न मिलने से झूले न चलने की बात कही। उन्होंने 80 से 90 हजार रुपये के नुकसान का दावा किया। मेले में व्यापारियों को यह आशंका है यदि अगले एक-दो दिन और बारिश पड़ी तो इस बार का मेला उनके लिए घाटे का सौदा साबित होगा। तस्वीरें देखिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User