मऊ में महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली:ASP ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, हेल्पलाइन की दी जानकारी

Oct 07, 2026 - 17:17
0
मऊ में महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली:ASP ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, हेल्पलाइन की दी जानकारी
मऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में बुधवार को महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर बाइक रैली निकाली गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने पुलिस लाइन से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पुलिस लाइन से गाजीपुर तिराहे तक निकली रैली बाइक रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर गाजीपुर तिराहे तक पहुंची। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। लोगों से महिला सुरक्षा को लेकर सजग रहने की अपील की गई। हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी तरह की समस्या, उत्पीड़न या अप्रिय घटना होने पर तत्काल पुलिस की सहायता लेने की जानकारी दी। रैली के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया। इसके साथ ही महिलाओं को शासन की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया। सुरक्षा और स्वावलंबन का संदेश पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी महिला या बालिका के साथ अप्रिय घटना होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। मऊ पुलिस के अनुसार मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बाइक रैली के जरिए आमजन तक महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश पहुंचाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User