सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का धरना:लखनऊ में 28 सितंबर से धरने पर बैठे सीएचओ, शासन से मांगा समाधान

Oct 05, 2026 - 08:23
0
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का धरना:लखनऊ में 28 सितंबर से धरने पर बैठे सीएचओ, शासन से मांगा समाधान
लखनऊ में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 28 सितंबर से लखनऊ में धरना-प्रदर्शन जारी है। प्रदेशभर से पहुंचे सीएचओ ने धरना स्थल पर एकजुट होकर अपनी मांगों को शासन और स्वास्थ्य विभाग के समक्ष रखा। सीएचओ वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष देव सिंह तोमर ने कहा कि सीएचओ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। प्रदर्शन में मीडिया प्रभारी मंजीत सिंह, आकाश गंगवार, राजनाथ सिंह गौर, अनुराग सिंह और विजय दिवाकर समेत प्रदेशभर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। सीएचओ ने शासन से मांगों पर प्रभावी कार्रवाई की अपील की। प्रमुख मांगों में कैडर निर्माण, रिक्त पदों पर स्थानांतरण, वेतन विसंगति दूर करने और अन्य राज्यों की तरह मानदेय दिए जाने की मांग शामिल है। अधिकारियों ने मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User