गाजियाबाद में 12 वीं मंजिल से छज्जा गिरा:देविका अपार्टमेंट में 3 कारों को क्षतिग्रस्त किया, एक युवक भी बाल बाल बचा

Oct 02, 2026 - 20:30
0
गाजियाबाद में 12 वीं मंजिल से छज्जा गिरा:देविका अपार्टमेंट में 3 कारों को क्षतिग्रस्त किया, एक युवक भी बाल बाल बचा
गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र में शुक्रवार को 12 वीं मंजिल से एक बिल्डिंग का छज्जा गिर गया। जिसमें एक युवक बाल बच गया। तेज धमाके के साथ छज्जा नीचे खड़ी कारों पर गिरा। जिसमें कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। दौड़कर आसपास लोग मौके पर पहुंचे। सोसायटी के लोगों ने बिल्डिंग के छज्जों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। जिसमें लोगों ने कहा कि अभी यह इतने जर्जर भी नहीं हुए हैं। यह किसी की भी जान ले सकते हैं। कारों पर मलबा गिरते ही तेज धमाका गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र के सेक्टर 4 वैशाली में देविका अपार्टमेंट है। यहां उस समय हड़कंप मच गया जब 12वीं मंजिल से छज्जा गिरकर नीचे खड़ी कारों पर जा गिरा। जिसमें 3 जिसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जिसमें पास में एक राजीव नाम का युवक भी बाल बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोसायटी में यहां पर लाखों रुपए महीने के वसूलते हैं। लेकिन मेंटेनेंस के नाम पर यहां कुछ नहीं होता। जिस समय युवक कार बेक कर रहा था, तभी तेज धमाके की आवाज आई। गनीमत रही कि यहां कोई चपेट में नहीं आया। इस मामले में सोसायटी के लोगों ने सोसायटी के पदाधिकारियों से भी शिकायत करने की बात कही है। सूचना पर कौशांबी पुलिस भी पहुंची और घटना की जानकारी ली। भरभराकर गिरा छज्जा छज्जा करीब 120 फीट की ऊंचाई से गिरा। जहां तेज धमका हुआ। जमीन पर मलबा ही मलबा फैल गया। छज्जा भी बड़े आकार का था, लोगों ने बताया कि यह मलबा आठ-10 बोरों के बराबर था। जो जमीन पर चारों तरफ फैल गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User