धनपतगंज में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई:ध्वजारोहण और रंगोली सजाकर दिया स्वच्छता, सेवा और सादगी का संदेश
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर 2 अक्टूबर को ब्लॉक धनपतगंज में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भव्य श्रमदान एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मंगल दल की अध्यक्षा एवं समाजसेवी नंदिनी तिवारी ने ब्लॉक परिसर में श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया, ध्वजारोहण किया तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विशेष रूप से भाग लिया। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में रंगोली सजाने के कार्य में भी अपना पूरा सहयोग दिया। समाजसेवी नंदिनी तिवारी ने इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एक 'विकसित भारत' के निर्माण में बापू के विचार आज भी हमारा सबसे बड़ा मार्गदर्शन हैं तथा हमें सादगी, स्वच्छता और सेवा के आदर्शों को हमेशा आगे बढ़ाना चाहिए। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिनेत्र पांडे, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहित समस्त आजीविका मिशन के कार्मिक और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)