प्रतापगढ़ में शिव बरात निकाली गई:भंगवा चुंगी चौराहे पर हुआ स्वागत, डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु
प्रतापगढ़ में रामलीला कमेटी की ओर से भगवान शिव की भव्य बरात निकाली गई। बरात में डीजे और बैंड की धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। भंगवा चुंगी चौराहे पर बरातियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आरती उतारी और बरात में शामिल लोगों को जलपान कराया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न और बुके भेंटकर सम्मानित किया गया। शिव बरात को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान शिव के जयकारे लगाए। इस अवसर पर सोनू जायसवाल, छोटू, अनूप, सुशील सिंह, मूलचन्द्र, ननकू, सोनू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)