गाजियाबाद में आईएमए की नई टीम गठित:IMA की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, डॉ. प्रवीण चावला बने नए अध्यक्ष

Sep 30, 2026 - 10:41
0
गाजियाबाद में आईएमए की नई टीम गठित:IMA की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, डॉ. प्रवीण चावला बने नए अध्यक्ष
गाजियाबाद में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की नई कार्यकारिणी एक अक्टूबर से अपना कार्यभार संभालने जा रही है। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में वर्तमान अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल ने मीडिया का आभार जताया। कार्यक्रम में एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मीडिया प्रभारी डॉ. नवनीत वर्मा ने वर्ष 2026-27 की नई टीम का परिचय कराया, जिसमें डॉ. प्रवीण चावला अध्यक्ष, डॉ. अर्चना शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, डॉ. ए.के. अनुरागी उपाध्यक्ष, डॉ. राजीव त्यागी सचिव, डॉ. सारिका जैन कोषाध्यक्ष, डॉ. पारुल व डॉ. प्रियंका गुप्ता संयुक्त सचिव तथा डॉ. रुपाली जोशी संयुक्त कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. प्रवीण चावला ने अपना विजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि बच्चों और समाज को स्वस्थ खान-पान, मोटापा, मानसिक स्वास्थ्य और टीकाकरण जैसे विषयों पर जागरूक करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User