युवती को बहला-फुसलाकर ले गए, घर से रुपये-जेवर गायब:शाहजहांपुर में मां ने मोहल्ले के अफरान मलिक पर लगाया आरोप; सदर बाजार थाने में FIR दर्ज

Oct 16, 2026 - 07:22
0
युवती को बहला-फुसलाकर ले गए, घर से रुपये-जेवर गायब:शाहजहांपुर में मां ने मोहल्ले के अफरान मलिक पर लगाया आरोप; सदर बाजार थाने में FIR दर्ज
शाहजहांपुर - शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने और घर में रखे नकदी व सोने के जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। युवती की मां सईदा खान ने मोहल्ले के अफरान मलिक पर उनकी पुत्री को घर से ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 15 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 14 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब तीन बजे अफरान मलिक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। शिकायत में घर में रखे 50 ग्राम सोने के जेवर और पुत्री की शादी के लिए रखे पांच लाख रुपये भी गायब होने की बात कही गई है। महिला ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस से पुत्री की तलाश कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।सदर बाजार थाने में 15 अक्टूबर को शाम 4:45 बजे भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 के तहत प्राथमिकी संख्या 0570/2026 दर्ज की गई है। मामले की जांच नितिन कुमार को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User