गाजियाबाद में दिल्ली के अधिवक्ता को 17 डंडे मारे:दुकान से खींचकर बीच सड़क पर गिराकर लात व डंडे बरसाए, बचाव में पत्नी को भी पीटा

Sep 27, 2026 - 20:47
0
गाजियाबाद में दिल्ली के अधिवक्ता को 17 डंडे मारे:दुकान से खींचकर बीच सड़क पर गिराकर लात व डंडे बरसाए, बचाव में पत्नी को भी पीटा
गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में रविवार दोपहर को अधिवक्ता को दुकान से खींचकर लात घूंसों व डंडो से पीटा गया। जहां दिल्ली कोर्ट के अधिवक्ता अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर दुकान पर सामान खरीदने गए थे। जहां आरोपियों ने बीच सड़क पर गिरकर 17 डंडे बरसाए। कार से उतरकर पत्नी दौड़कर मौके पर पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गई। बाद में दुकानदार और आसपास के लोगों ने बचाया। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। यह है पूरा मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर निवासी आशीष पन्नू दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सीनियर एडवोकेट हैं। उन्होंने बताया कि मेरे मकान से सटाकर बिल्डिंग में बेसमेंट बना दिया। जिससे मेरे मकान में दरार आ गईं, मैंने पुलिस अधिकारी और लखनऊ में शासन के अधिकारियों को शिकायत की। रविवार दोपहर को एक बजकर 40 मिनट पर आशीष अपनी पत्नी प्रेषिका और बच्चों के साथ अपनी वेन्यू कार से गए थे। घर से करीब एक किमी पर वह कार सड़क किनारे खड़ी करके किराना की दुकान से घर का सामान खरीदने लगे। इसी दौरान पांच-6 युवक लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। जहां दुकान से खींचकर एक युवक सड़क की तरफ पर लाया, उसके बाद डंडे बरसाने शुरू कर दिए। कोई लात मारता रहा तो कोई डंडे बरसाता रहा। बाद में किराना दुकानदार भी बचाव में पहुंच गए। जमीन पर गिराकर जमकर मारपीट की गई। बचाव में पत्नीको भी पीटा आशीष पन्नु ने बताया कि आरोपियों ने गाली देते हुए कहा कि सुशील गुप्ता के मकान की शिकायत करेगा। और करेगा शिकायत, यह कहकर मुझे मारना पीटना शुरू कर दिया। हत्या की धमकी देते हुए कहा कि आज सारा वकीलना निकाल देंगे। पीड़ित ने बताया कि जब मेरी पत्नी कार से उतरकर दौड़ीं तो उनके साथ भी धक्का देकर मारपीट की गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह जान बचाई। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि मेरे चेहरे और पेट में गंभीर चोट पहुंची। जहां हाथ में फैक्चर आ गया। एसीपी साहिबाबाद का बयान एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पूरे मामले में जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। सीसी टीवी फुटेज की भी जांच कराई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User